गुजरात में एक परिवार के 4 सदस्यों ने घर से 70 किमी दूर जाकर की आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक, देवभूमि द्वारका (गुजरात) में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव सड़क किनारे मिले हैं और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस ने बताया कि ज़हर की बोतल शवों के पास पड़ी मिली है और यह परिवार घर से 70 किलोमीटर दूर स्कूटर पर आया था। बकौल पुलिस घटनास्थल पर स्कूटर मिला है।