गुजरात में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, उप-चुनाव में हार की ली ज़िम्मेदारी
गुजरात की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद शक्तिसिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने पार्टी की हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।" गोहिल की जगह शैलेश परमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।