गुजरात में केमिकल प्लांट में ज़हरीली गैस की चपेट में आने से 4 मज़दूरों की हुई मौत
गुजरात के भरूच ज़िले में एक केमिकल फैक्ट्री में ज़हरीली गैस की चपेट में आने से 4 मज़दूरों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, शनिवार देर रात गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की इकाई में एक पाइप से रिस रही ज़हरीली गैस की चपेट में आए 4 मज़दूर बेहोश हो गए थे जिनकी रविवार को अस्पताल में मौत हो गई।