गुजरात में कार से उतरते ही सड़क पर डामर में चिपक गए कमिश्नर के जूते, वीडियो आया सामने
वडोदरा (गुजरात) में बुधवार को सड़क निरीक्षण करने निकले कमिश्नर अरुण महेश के जूते सड़क के डामर में चिपक गए। सामने आए वीडियो में दिख रहा कि कार से उतरते ही कमिश्नर के जूते डामर में चिपकने पर एक अफसर उन्हें सफाई देता है, जिसपर कमिश्नर ने कहा, "सड़कें तो राजस्थान में भी बनती हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है।"