गुजरात में कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए, तस्वीरें सामने आईं
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुजरात में भारतीय सशस्त्र बलों ने कम-से-कम 6 पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं जिनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रक्षा अधिकारियों के हवाले से एएनआई ने बताया कि ड्रोन को मार गिराने के लिए एल-70 एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, गुजरात के कच्छ में एक मिसाइल भी मार गिराई गई।