गुजरात में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल पर पथराव, 27 पत्थरबाज़ हुए गिरफ्तार
सूरत (गुजरात) में गणेशोत्सव के दौरान रविवार को एक पंडाल पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई। वहीं, हालात को काबू करन के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इलाके में 1000 से अधिक पुलिसबल की तैनाती की गई। गुजरात के गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी के मुताबिक, मामले में 27-आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।