गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, 7 का इलाज जारी
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने बताया कि राज्य में इस मॉनसून सीज़न में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत हो चुकी है। अब तक सामने आए 184 संदिग्ध मामलों में से 35 में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमित 7 बच्चों का इलाज चल रहा है जबकि 6 मरीज़ ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।