गुजरात में ट्रक और बस के बीच ज़ोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत; 20 घायल

गुजरात के वडोदरा में बुधवार सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। राजस्थान से सूरत जा रही बस के एक ट्रक से टकरा जाने के बाद यह हादसा हुआ। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वडोदरा फायर डिपार्टमेंट की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।

Load More