गुजरात में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में 2 लोग घायल, 17 हिरासत में

गुजरात के भरूच में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गोकुल नगर इलाके में मंगलवार रात हुई इस घटना में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंगाइयों को तितर-बितर कर दिया है।

Load More