गुजरात में नीलगाय का पीछा करते वक्त कुएं में गिरीं 2 शेरनियां, एक की हुई मौत
गुजरात के गिर (पूर्व) के सरसिया रेंज में एक गांव के पास शुक्रवार देर रात नीलगाय का शिकार करने के लिए उसका पीछा करने के दौरान 2 व्यस्क शेरनियां एक कुएं में गिर गईं। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुएं में डूबने से एक शेरनी की मौत हो गई है जबकि दूसरी शेरनी को बचा लिया गया।