गुजरात में पुल को तोड़ते हुए 40 फीट नीचे नदी में गिरी कार, 4 युवकों की हुई मौत
अरवल्ली (गुजरात) के मोडासा में एक तेज़ रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर माज़ुम पुल को तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे नदी में जा गिरी जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें घटनास्थल पर लोगों की भीड़ दिख रही है। चारों युवक शिक्षक बताए जा रहे हैं।