गुजरात में पुल हादसे के मृतकों के लिए पीएमओ और राज्य सरकार ने की मुआवज़े की घोषणा
गुजरात के वडोदरा में बुधवार को हुए पुल हादसे के मृतकों के लिए प्रधानमंत्री ऑफिस और राज्य सरकार ने मुआवज़े की घोषणा की है। पीएमओ ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की मदद देने की घोषणा की है। वहीं, राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹4 लाख और घायलों को ₹50,000 देगी।