गुजरात में बॉक्सिंग मुकाबले में बॉक्सर हुआ बेहोश, डॉक्टरों ने बताया ब्रेन डेड
सूरत (गुजरात) के 19-वर्षीय बॉक्सर करण पिपालिया को गुजरात स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान मैच में बेहोश होने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करण पुरुषों के 63.5-किलोग्राम श्रेणी में भाग ले रहे थे लेकिन उन्हें अनफिट मानकर रेफरी द्वारा मैच रोक दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, करण फिलहाल लाइफ-सपोर्ट पर हैं।"