गुजरात में बाढ़ के बीच मगरमच्छ को रेस्क्यू कर स्कूटर पर ले गए 2 वनकर्मी, सामने आया वीडियो
वडोदरा (गुजरात) में एक मगरमच्छ को स्कूटर पर ले जाते दो लोगों का वीडियो सामने आया है। गुजरात में बाढ़ के कारण कई मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में घुस आए हैं। स्कूटर पर सवार दो लोग कथित तौर पर राज्य सरकार के वन विभाग के कर्मचारी हैं और विश्वामित्री नदी से निकले मगरमच्छ को रेस्क्यू कर ले जा रहे थे।