गुजरात में बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढहने से मां-बेटे की दबकर हुई मौत
गुजरात के साबरकांठा में गुरुवार सुबह बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक 35 वर्षीय महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला का पति भी घायल हुआ है जो बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया है।