गुजरात में बारिश के चलते एक गौशाला में घुसा शेर का परिवार, वीडियो आया सामने
गिर सोमनाथ (गुजरात) में एक शेर का परिवार बारिश के चलते एक गौशाला में घुस गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में शेर सोता और उसके बच्चे अपनी मां का दूध पीते नज़र आ रहे हैं, वीडियो @sirajnoorani नामक हैंडल से शेयर किया गया। गौरतलब है, गुजरात के कई ज़िलों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है।