बाढ़ में बह गई गुजरात पुलिस की चौकी, सामने आया वीडियो
गुजरात के जामनगर में एक पुलिस चौकी बाढ़ में बह गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक कार भी बाढ़ वाली सड़क पर पूरी तरह से डूबी हुई दिख रही है। गौरतलब है, गुजरात के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है और राज्य के कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।