गुजरात में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 26, हज़ारों लोगों को बचाया गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। ये मौतें राजकोट, आणंद, महिसागर, खेड़ा, अहमदाबाद, मोरबी, जूनागढ़ और भरूच ज़िलों में हुई हैं। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।