गुजरात में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी
गुजरात सरकार ने कहा है कि वह स्कूली छात्रों के बीच सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंसेरिया ने कहा, "इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना और उन्हें खेल के मैदानों में लाना व पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ाना है।"