गुजरात में भारी बारिश के चलते कई ज़िलों में रेड अलर्ट जारी, स्कूल बंद व ट्रेनें प्रभावित
मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते मंगलवार को गुजरात के 7 ज़िलों में रेड, 22 ज़िलों में ऑरेंज और 4 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते मंगलवार को सभी प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। वहीं, राज्य में अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस और वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।