गुजरात में भारी बारिश के बीच एक और शख्स की हुई मौत, मरने वालों की संख्या हुई 36
गुजरात में भारी बारिश के बीच गुरुवार को मांडवी ब्लॉक में बाढ़ में फंसने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। 36 में से 13 लोगों की मौत दीवार या कच्चे मकान के गिरने और 20 लोगों की डूबने से मौत हुई है।