गुजरात में भारी बारिश के बीच गिरी राजकोट एयरपोर्ट की दीवार

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुवार को राजकोट इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर रनवे की सीमा के पास बनी एक दीवार गिर गई। बकौल रिपोर्ट, ₹2,654 करोड़ की लागत से बने एयरपोर्ट की यह दीवार 15 फीट की थी। गौरतलब है, बारिश से संबंधित घटनाओं में राज्यभर में सोमवार से अबतक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

Load More