गुजरात में भारी बारिश के बाद 2500+ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से नवसारी और तापी से 2,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ज़िलाधिकारी (नवसारी) क्षिप्रा आगरे के अनुसार, पूर्णा नदी खतरे के निशान से 5 फीट ऊपर बह रही है। बकौल ज़िलाधिकारी, जलभराव के कारण कम-से-कम 70 आंतरिक सड़कें और चार मुख्य सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।