गुजरात में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं

गुजरात के जामनगर में सोमवार को भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पुलिस के मुताबिक, रंगमती बांध के पास कुछ दिक्कतों के चलते भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतरना पड़ा और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Load More