गुजरात में शेरों के झुंड के कारण हाईवे पर रुका ट्रैफिक, वीडियो हुआ वायरल
गुजरात के अमरेली ज़िले में हाल ही में एक स्टेट हाईवे पर 9 शेरों का झुंड देखा गया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके चलते हाईवे पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रुक गया था। एक यूज़र ने वीडियो को लेकर लिखा, "जिन्होंने यह देखा, वे लोग किस्मत वाले थे।" एक अन्य ने लिखा, "अमरेली में यह आम है।"