गुजरात में शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो आया सामने

वलसाड (गुजरात) के एक मंदिर में मंगलवार को किशोर भाई पटेल नामक 62 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पटेल शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त अचानक बेसुध होकर ज़मीन पर गिरते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पटेल रोज़ाना सुबह इस मंदिर में पूजा-पाठ करने जाते थे।

Load More