गुजरात में स्कूल के क्लास की दीवार गिरने से 6 छात्र हुए घायल, वीडियो आया सामने
वडोदरा (गुजरात) में शुक्रवार को एक प्राइवेट स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान क्लासरूम की एक दीवार गिरने से करीब 6 छात्र घायल हो गए। यह घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका फुटेज सामने आया है। सब-फायर ऑफिसर विनोद मोहिते ने बताया कि हादसे में दीवार के पास खड़ीं 12-13 साइकलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।