गुजरात में स्टील प्लांट में लगी आग, 4 मज़दूरों की हुई मौत

सूरत (गुजरात) में एक स्टील प्लांट में मंगलवार शाम आग लग गई जिससे चार मज़दूरों की मौत हो गई व एक मज़दूर घायल हो गया। पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड (एएम/एनएस इंडिया) में जलता हुआ कोयला अचानक फैल जाने से प्लांट के एक हिस्से में आग फैलने की जानकारी मिली थी।

Load More