गुजरात में सफाई करने ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे 4 मज़दूर की दम घुटने से हुई मौत
सूरत (गुजरात) में रविवार सुबह सफाई करने एक ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे 4 मज़दूरों की ज़हरीली गैस के असर से दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने चारों मज़दूरों को बाहर निकाला जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। DCP आलोक ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।