गुजरात में सरकारी स्कूलों के 8वीं तक के छात्रों को अब रोज़ाना परोसा जाएगा नाश्ता
गुजरात सरकार ने राज्य के 32,277 सरकारी और अनुदान प्राप्त प्राथमिक स्कूलों के कक्षा 8वीं तक के सभी 41 लाख छात्रों को दोपहर के भोजन के अलावा सुबह प्रार्थना के समय पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके तहत सप्ताह में नाश्ते में सुखड़ी, चना चाट, मिक्स बीन्स और बाज़रा से बने खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।