गुजरात में हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर और मिनी बस की टक्कर में 5 की मौत व 5 घायल
गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य लोग घायल हैं। सीडीएचओ बीजी गोहिल ने बताया, "यह पश्चिम बंगाल से आया एक परिवार था। ये सोमनाथ से अपने घर वापस जा रहे थे...घायलों का इलाज चल रहा है।"