गुजरात में हाइड्रो पावर प्लांट में घुसा नदी का पानी, 5 मज़दूरों की हुई मौत
गुजरात के महिसागर में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण एक हाइड्रो पावर प्लांट में पानी भर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे 15 लोगों में से 5 लोग पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रशासन व दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अन्य 10 मज़दूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।