गुजरात में हेलमेट नहीं पहनने पर कटा ₹10 लाख का चालान, शख्स ने कोर्ट में लगाई गुहार
अहमदाबाद (गुजरात) में एक शख्स को बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर ₹10,00,500 का चालान जारी हुआ जिसके बाद उसने मेट्रोपॉलिटन कोर्ट का रुख किया। दरअसल, शख्स का हेलमेट नियम के बदले गलती से 'वाहन के सीमा से अधिक वज़न' के मामले में चालान काटा गया था। शख्स को आश्वासन दिया गया है कि उसे और परेशान नहीं होना पड़ेगा।