गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में 130 सड़कें बंद
देशभर में मानसून के चलते मौसम विभाग ने गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल में 130-सड़कें बंद हैं और असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 पहुंच गई। प्रशासन और राहत एजेंसियां सतर्क हैं।