गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के 212 पदों पर निकली भर्ती
गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के 212 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्ज़ाम 23 मार्च को और मेन्स के एग्ज़ाम 15 जून 2025 को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, चयनित उम्मीदवार को ₹77,840-₹1,36,520 प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी।