गुटखा मिलाकर ऑमलेट बनाने का वीडियो हुआ वायरल, यूज़र बोला- खाना है या थूकना है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स अंडे में गुटखा मिलाकर ऑमलेट बना रहा है। इंस्टाग्राम पर shubham_khatana54 नामक यूज़र ने यह वीडियो शेयर किया है जिसे अब तक करीब 4 करोड़ लोगों ने देखा है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है, "इसे खाना है या फिर थूकना है?"