रणजी ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर रहेगी अरुणाचल की टीम? कोर्ट केस और गुटबाज़ी ने बिगाड़ा खेल
अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट संघ में गुटबाज़ी और हाईकोर्ट में लंबित मामले के कारण टीम 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेल पाने की कगार पर है। चयन समिति नहीं होने से खिलाड़ियों को टीम चुनाव की जानकारी तक नहीं है। इसका नुकसान वहां के क्रिकेटरों को उठाना पड़ रहा है।