सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, अगर किसी की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) खो गया है, चोरी हो गया है या खराब हो गया है तो वह ऑनलाइन/ऑफलाइन तरीके से डुप्लिकेट आरसी के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक, ओटीपी, डुप्लिकेट आरसी का कारण देना होता है।