गाड़ी कहीं भी चढ़ सकती है लेकिन ये ज़्यादा हो गया: बिहार में क्रेन से छत पर गाड़ी पहुंचाने को लेकर महिंद्रा
बिहार में एक शख्स ने अपनी स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए क्रेन की मदद से दो मंज़िल घर की छत पर पहुंचा दिया। इसपर आनंद महिंद्रा ने कहा, “स्कॉर्पियो कहीं भी चढ़ सकती है..लेकिन छत पर?...ये थोड़ा ज़्यादा हो गया।” उन्होंने इसे गाड़ी के प्रति लगाव और सूझबूझ बताया लेकिन छत की मज़बूती को लेकर चिंता भी जताई।