गाड़ी रोककर चेकिंग करने का अभियान रुकना चाहिए, मैं इससे सहमत नहीं: यूपी के डिप्टी CM पाठक
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है, "गाड़ी रोककर पुलिस के चेकिंग करने का अभियान रोका जाना चाहिए, मैं इस अभियान से सहमत नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा...पुलिस की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 'वीआईपी कल्चर' पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।