गाड़ियां एक-दूसरे से आपस में करेंगी 'बात', नई तकनीक को अनिवार्य करने की तैयारी में है सरकार
केंद्र सरकार ने मोटर वाहनों में व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम लागू करने के लिए मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी किया है। यह तकनीक वाहनों के बीच रियल-टाइम जानकारी साझा कर टक्कर, अचानक ब्रेक, गलत दिशा में चलने और इमरजेंसी वाहन को लेकर पहले से चेतावनी देगी। इसे चरणबद्ध तरीके से 2027-28 से लागू करने का प्रस्ताव है।