गुडलक के लिए नए साल की शाम को जर्मनी में मछली और चीन-जापान में नूडल्स खाते हैं लोग
चीन और जापान में नए साल की शाम में नूडल्स खाने की परंपरा है और यहां पर नूडल्स की लंबाई को इंसान की लंबी उम्र के साथ जोड़कर देखा जाता है। व्यक्ति को नूडल्स बिना तोड़े निगलना पड़ता है। वहीं, जर्मनी में नए साल पर मछली खाने को जबकि अमेरिका में सॉसेज़ के साथ लोबिया-दाल खाने को गुडलक मानते हैं।