गीतकार जावेद अख्तर ने मुंबई में ₹7.76 करोड़ में खरीदी 1199 वर्ग फीट में फैली प्रॉपर्टी
स्क्वॉयरयार्ड्स को मिले दस्तावेज़ों के मुताबिक, गीतकार जावेद अख्तर ने मुंबई के जुहू इलाके में ₹7.76 करोड़ में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। बकौल रिपोर्ट्स, 1199.42 वर्ग फीट में फैली इस प्रॉपर्टी के लिए ₹46.02 लाख की स्टैंप ड्यूटी दी गई है। स्क्वॉयरयार्ड्स के अनुसार, जावेद ने इस प्रॉपर्टी के पास ही 2021 में ₹7 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा था।