गौतम अदाणी को वित्त वर्ष 2025 में मिला कितने करोड़ का वेतन पैकेज?
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स व अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी को 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल ₹10.41 करोड़ का वेतन पैकेज मिला जो इससे पिछले वित्त वर्ष में मिले वेतन पैकेज से 12% अधिक है। उन्होंने अदाणी ग्रुप की 9 सूचीबद्ध कंपनियों में से दो (अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ और अदाणी पोर्ट्स) से वेतन लिया।