उद्योगपति गौतम अदाणी ने वर्क-लाइफ बैलेंस से जुड़ा फॉर्मूला बताया है। उन्होंने कहा, "जो आपको अच्छा लगता है अगर आप वो...कर रहे हैं तो आपका वर्क-लाइफ बैलेंस है। न मैं अपना वर्क-लाइफ बैलेंस आप पर थोप सकता हूं...न ही आप मुझ पर।" गौरतलब है, इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के बयान के बाद इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई थी।