गौतम गंभीर ऐसे कोच हैं जिनके पास अपने खुद के आइडियाज़ होंगे: रवि शास्त्री
पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है, "टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ऐसे हैं जिनके पास अपने खुद के आइडियाज़ होंगे।" शास्त्री ने कहा, "वह खुलकर अपनी बात रखते हैं और अच्छी बात यह है कि उन्हें एक मैच्योर और सेटेल्ड टीम मिली है।" बकौल शास्त्री, "मेरे हिसाब से यह काफी दिलचस्प होने वाला है।"