गौतम गंभीर के खिलाफ कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में नए सिरे से जांच के दिए आदेश

दिल्ली की एक अदालत ने फ्लैट खरीदारों संग कथित धोखाधड़ी मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को बरी किए जाने का फैसला खारिज कर दिया है। कोर्ट ने नए सिरे से जांच के भी आदेश दिए। मामला 3 रियल एस्टेट फर्मों और उनके जॉइंट वेंचर के निदेशक रहे गंभीर पर दर्ज हुआ था।

Load More