गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर वेतन अब तक फाइनल नहीं हुआ: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच नियुक्त हुए गौतम गंभीर की सैलेरी अब तक फाइनल नहीं हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, गौतम की सैलेरी पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री के बराबर हो सकती है। पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "उनके वेतन को लेकर...कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम हो रहा है।"