गौतम गंभीर के साथ मेरी बिल्कुल भी दोस्ती नहीं थी, हम कॉम्प्टीटर थे: आकाश चोपड़ा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय कोच गौतम गंभीर को लेकर कहा है कि उन दोनों के बीच बिल्कुल भी दोस्ती नहीं थी बल्कि दोनों एक-दूसरे के कॉम्प्टीटर थे। आकाश ने कहा, "हम दोनों टीम इंडिया में जगह पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे...लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि गौतम काफी मेहनती और जुनूनी था।"