गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया पहला पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत के T20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने के बाद पहले सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "यह सिर्फ ईश्वर की योजना नहीं थी...यह 1.4 अरब भारतीयों की योजना थी।" उन्होंने लिखा, "हर खिलाड़ी एक 'वर्ल्ड चैंपियन' है🇮🇳 🏆 🏆🏆।" गौरतलब है, भारत तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी है।